पीथमपुर पुलिस ने तीन आरोपियों की किया गिरफ्तार:दो दिनों में 6 लाख से ज्यादा की अवैध शराब समेत कार जब्त की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पीथमपुर के सेक्टर एक पुलिस ने एक शनिवार को वोक्सवैगन कार क्रमांक. MP08CA8811 से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बेचने के लिए लाई जा रही शराब के जखीरे को पकड़ा है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहिर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर थाने से टीम बनाकर अवैध शराब पकड़ने के लिए रवाना किया गया।
मुखबिर के बताए स्थान महिंद्रा टू व्हीलर ओवर ब्रिज के पास सेक्टर-1, पीथमपुर में वोक्सवैगन कार क्रं.MP08CA8811 खड़ी दिखी। कार की चेकिंग के दौरान उसमें 9 शराब की पेटियां बरामद हुई है। शराब परिवहन करने के संबंध में कोई कागज नहीं मिले। साथ ही आरोपी कार चालक कृष्णा चोकसे को हिरासत में लिया गया है।
आरोपियों से 3 दिन पहले थाना सेक्टर पीथमपुर में पकड़ी गई शराब के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने इसमें अपने 2 साथियों सुमित और आकाश के साथ अवैध शराब का परिवहन करना और गाड़ी छोड़कर फरार होना स्वीकार किया। आरोपी कृष्णा की मदद से फरार दोनों आरोपी सुमित और आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक ओमप्रकाश अहीर, सउनि अशोक दुबे स.उ.नि. के. के. परिहार, प्र.आर सुरज, महेश यादव, मनीष चौहान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, आरक्षक राहुल हिरवे, आरक्षक आकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

TAGGED:
Exit mobile version