नौलखी मंदिर से प्रारंभ होकर होशंगाबाद के लिए जाने वाली नर्मदा यात्रा आज बड़े ही धूमधाम से प्रारंभ हुई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रतिवर्ष 8 जनवरी को नौलखी मंदिर से प्रारंभ होकर होशंगाबाद के लिए जाने वाली नर्मदा यात्रा आज बड़े ही धूमधाम से प्रारंभ हुई! हजारों की संख्या में भक्तगण इस यात्रा में शामिल हुए। नर्मदा यात्रा नौलखी मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होती हुई होशंगाबाद के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या मे भक्तगण मां नर्मदा के भजन गाते नाचते जा रहे थे। जगह-जगह इस यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। भारतीय श्री ट्रैक्टर के संचालक महेश रघुवंशी ने यात्रा का स्वागत किया। पचमा के उप सरपंच कांग्रेस नेता खिलान सिंह रघुवंशी ने भी इस यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के संयोजक पूर्व जनपद सदस्य रामकरण सिंह रघुवंशी ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रतिवर्ष या यात्रा निकाली जाती है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।

Exit mobile version