देश भर में राम नाम की लहर है तो ऐसे में धर्म की ध्वजा लहराने वाले मंदिर कहां पीछे रह सकते हैं। कैलाशवासी परम तपस्वी श्रीमहंत जगन्नाथ दासजी महाराज की तपोभूमि प्राचीन और प्रसिद्ध नौलखी मंदिर मे करीब 5 वर्ष से प्रतिदिन शाम को सीताराम संकीर्तन का आयोजन हो रहा है। जहां राम नाम की गंगा में बच्चे,बूढ़े,युवा और महिलाएं सब डुबें नजर आते हैं। बरसों से इस पावन भूमि पर सनातन की ध्वजा लहरा रही है।
