शुजालपुर में विगत 10 दिनों से शैल कुमार शर्मा स्टेडियम में T-टेन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित टेनिस बॉल नाईट टूर्नामेंट का रंगारंग समापन हुआ। सनराइजर्स इलेवन और भैरवे सिक्योरिटीज सर्विसेस के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को भैरवे सिक्योरिटीज ने जीतकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में शामिल हुएं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार इकत्तीस हजार, द्वितीय पुरस्कार इक्कीस हजार और मैन आफ द सिरीज में साइकिल का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के समापन पर जमकर आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया।
