धार्मिक स्थल मुंडरी धाम मैं फाग उत्सव में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गंजबासौदा तहसील मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर धार्मिक स्थल मुंडरी धाम मैं ऐसा फाग उत्सव देखने को मिला जैसे ब्रज की धरती पर खड़े हो जी हा इस फाग उत्सव में टाइम न्यूज़ की टीम भी शामिल होने मुडरी धाम पहुंची। राजस्थान बीकानेर से महामंडलेश्वर महंत सरजू दास जी महाराज, गुजरात से भगवानदास महाराज,इस फाग उत्सव में पहुंचे। मुंडरी धाम के महंत परशुराम दास जी महाराज ने सभी को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस फाग उत्सव में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग मूडरी धाम पहुंचे और मूडरी में ब्रज की फाग का आनंद लिया।

Exit mobile version