तीसरे चरण के मतदान की तैयारी को लेकर आज सुबह से ही संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय पर मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है!हजारों की संख्या में कर्मचारी गंजबासौदा पहुंचे!जहां से उन्हें सामग्री वितरण करने के बाद अलग-अलग मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया! कई महिला कर्मचारी छोटे-छोटे बच्चों को लेकर ड्यूटी पर नज़र आई! एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी विजय राय एवं पुलिस अधिकारी मनोज मिश्रा मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते देखे गए! मतदान केंद्रों पर मतदान दलों को रवाना करने के लिए एक दिन पहले ही कई बसें एवं अन्य वाहन को अधिग्रहण कर कॉलेज ग्राउंड पर खड़े कराए गए। 7 मई को तीसरे चरण के तहत विदिशा लोकसभा में मतदान होना है।
