शुजालपुर में भगवान वरुण देव के अवतार और सिंधी समाज के आराध्य देव श्री झूलेलाल भगवान की जन्म जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई । सुबह सिंधी समाजजनों ने भगवा पताका लहराते हुए शहर में एक भव्य वाहन रैली निकाली। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यह वाहन रैली सीटी और मंडी क्षेत्र से निकली इस वाहन रैली में भक्ति गीतों पर झूमते हुए सिंधी समाजजनों ने जमकर जयकारें लगाएं।
इसके बाद ब्रज नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। और फिर सिंधी धर्मशाला परिसर में प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।शाम को विशाल शोभायात्रा के साथ यह झूलेलाल जयंती का उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।
