जिसका अंतिम संस्कार किया, वो 53 दिन बाद जिंदा मिली –

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

2 मई को भिंड (MP) से ज्योति शर्मा लापता हुई। 4 मई को खेत में जली हुई महिला की लाश मिली। फैमिली ने उसे ज्योति बताया। अंतिम संस्कार कर दिया।

हत्या के आरोप में पुलिस ने ज्योति के पति सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे खूब पीटा। हत्या का जुर्म उगलवाना चाहा, लेकिन वो मना करता रहा।

ज्योति ‘लाड़ली बहन योजना’ का लाभ पाती थी। अब उसके खाते से 2700 रुपए निकले। पति सुनील को ये बात पता चली। बैंक ने जांच की तो पता चला कि ज्योति ने ये पैसा नोएडा (UP) से निकाला है।

MP पुलिस 23 जून को नोएडा पहुंची और ज्योति जिंदा मिल गई। ज्योति बोली- मैं अपनी मर्जी से चली गई थी। अब सवाल ये है कि वो लाश किसकी थी, जिसे ज्योति बताकर फैमिली वाले अंतिम संस्कार कर चुके थे।

- Advertisement -
Exit mobile version