छात्रा को मिला न्याय तो स्कूल में खुशी की लहर.

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सैंट एस.आर.एस. विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा सुरभि रघुवंशी इस परीक्षा में इकोनामिक विषय में 74 की जगह 47 नंबर डाटा एंट्री में गलती के कारण दिए गए थे। जब इसकी शिकायत छात्रा सुरभि रघुवंशी एवं स्कूल प्रबंधन ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से की तब इस गलती में सुधार हुआ और उसको इकोनामिक विषय में 74 नंबर दिए गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल की गलती के कारण छात्र को काफी मानसिक तनाव झेलना पड़ा। क्या सिर्फ डाटा एंट्री करने वाले की गलती क्यों..? जिम्मेदार अधिकारी पल्ला कैसे झाड़ सकते हैं,अगर माध्यमिक शिक्षा मंडल की इस गलती के कारण छात्र कोई गलत कदम उठा लेती तो इसका जिम्मेदार कौन होता..? स्कूल में खुशी की लहर देखने को मिली। विद्यालय डायरेक्टर के. एस.यादव ने सुरभि का हार माला पहनाकर सम्मान किया और उसको शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल में मौजूद मीडिया से सुरभि रघुवंशी ने अपनी बात सांझा की और कहां की उसके साथ जो गड़बड़ी हुई है आगे किसी और के साथ ना हो इसका ध्यान रखा जाए।

Exit mobile version