गंजबासौदा उप जेल में टाइम न्यूज़ की टीम पहुंची जेलर आलोक कुमार ने चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छोटे शहरों की जेलों में कम बजट के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंजबासौदा उप जेल में टाइम न्यूज़ की टीम पहुंची तो देखा कि पहले की अपेक्षा जेल में काफी साफ सफाई रहती है। यहां तक की जेल के अंदर ही साग,सब्जी भी उगाई जाती है और कैदियों द्वारा भोजन पकाया जाता है जहां पर भोजन शाला में काफी साफ सफाई देखने को मिली। जेलर आलोक कुमार द्वारा जेल में काफी पैड,पौधे लगाए गए हैं जेल के अंदर का माहौल पर्यावरण के अनुरूप हरा भरा दिखाई देता है। गंजबासौदा उप जेल को आईएसओ अवार्ड भी मिला है। जेलर आलोक कुमार ने बताया कि बासौदा उप जेल में 111 कैदी वर्तमान में बंद है। सुरक्षा की विशेष इंतजाम है साथ ही मिलने जुलने का समय भी व्यवस्थित किया गया है।

Exit mobile version