कृषि उपज मंडी मजदूर महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शाजापुर जिला मुख्यालय पर जिलेभर की कृषि उपज मंडी मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों ने रैली निकालते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कृषि मंडी में कार्यरत हम्मालों द्वारा 50 किलो का भार उठाने, तुलावटियों के पारिश्रमिक का निश्चित मानदेय देने, कृषि मंडी में कार्य करने के दौरान किसी दुर्घटना से आहत होने पर तत्काल वित्तीय सहायता के साथ अपंगता और मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए का बीमा मंडी बोर्ड द्वारा करवाने बाबत, मंडी कमेटी में श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बड़ी संख्या में जिलेभर की कृषि उपज मंडीयो से तुलावटी, हम्माल और मजदूर यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहें।

Exit mobile version