108 एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा के लिए प्रारंभ की गई थी ताकि घटना दुर्घटना में तत्काल व्यक्ति को उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ मिल सके, किंतु देखने में आ रहा है कि कुछ महीनो से इस सेवा में 108 एंबुलेंस संचालक लापरवाही भारत रहे हैं और उन का गैर जिम्मेदार रवैया सामने आ रहा है। आम जनता से जुड़े इस प्रमुख मुद्दे को लेकर आज श्रमदान दल द्वारा एसडीम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शासन,प्रशासन का श्रमदान दल ध्यान आकर्षित करना चाहता है और इस मामले में कार्रवाई की मांग करता है।
