आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभिभाषक संघ ने सोपे ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के चर्चित एवं मशहुर एडवोकेट मुकेश रघुवंशी अपहरण ममले में आज अभिभाषक संघ ने पुराने न्यायालय परिसर में बैठक करने के पश्चात एक ज्ञापन एसडीओ मनोज मिश्रा को सौंपा जिसमें मांग की गई है की जल्द से जल्द अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए एवं दुसरा ज्ञापन एसडीएम विजय राय को सौंपा गया! जिस में एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू करें सरकर जिसकी मांग की गई है।अभिभाषक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सड़कों पर नारे लगाते हुए एसडीओपी कार्यलय पहुंचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले भर में अभिभाषक संघ ने ज्ञापन सौंपा गया है। शहर में इस अपहरण कांड की चर्चा जोरों पर है,लेकिन किसी को यह कहानी गले नहीं उत्तर रही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही ममला स्पष्ट हो सकेगा की आखिर माजरा क्या था।

Exit mobile version