आरोग्यम योग परिवार द्वारा तीन दिवसीय आयुर्वैदिक चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आरोग्यम योग परिवार शुजालपुर द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। 2 जनवरी से 4 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय योग शिविर का आज दादावाड़ी परिसर में शुभारंभ किया गया। इस शिविर में प्रतिदिन योगाभ्यास,आयुर्वेदिक चिकित्सा सहित विभिन्न प्रकार के दर्द जैसे घुटने का दर्द , कमर दर्द , माइग्रेन , साइटिका, सरर्वाइकल जैसे दर्दों का फिजियो थैरेपी , वस्ती ,कपिंग थैरेपी द्वारा निदान किया जायेगा।पतंजलि योग पीठ मध्यप्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,पतंजलि योग पीठ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष महेंद्र परमार आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ.गोपाल परमार,आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ ज्योति डेंगरे और आरोग्यम योग परिवार के योग प्रशिक्षक जयप्रकाश परमार के साथ अन्य समाजसेवी और योगप्रेमी उपस्थित रहें ।

Exit mobile version