10 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले विशाल आयोजन को लेकर नौलखी धाम के श्रीमहंत राममनोहर दासजी महाराज ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर महाप्रभु के प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी,श्रीमहंत जी प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर काफी दुखी मन से बोले जिस प्रकार से जिला कलेक्टर को व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया था और उन्होंने आश्वासन दिया था लेकिन आयोजन में किसी भी प्रकार की व्यवस्था प्रशासन की ओर से दिखाई नहीं दे रही।मंदिर प्रबंधन समिति एवं आयोजन समिति तथा सामाजिक संगठन अन्य लोग ही इस आयोजन में सहयोग करते नजर आ रहे हैं। नौलखी धाम की महिमा को देखते हुए इस आयोजन में लाखों लोग शामिल होंगे।
