इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंजबासौदा का शपथ ग्रहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ! इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती लीना जैन,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी, एसडीओपी मनोज मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मौजूद रहे!कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती जी की पूजा एवं वंदना की गई! शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय के प्रिंसिपल रामकृष्ण रघुवंशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गए! इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया!
