शाजापुर जिले के अंतिम सीमा क्षेत्र कालापीपल तहसील के ग्राम मोहम्मदपुर मछनई मे माइनिंग विभाग के दल और ग्रामीणों के बीच में पथराव हो गया। माइनिंग विभाग के अधिकारी शाजापुर जिले के खनिज उत्खनन का ठेका लेने वाली निजी कंपनी के लोगों के साथ यहां कार्रवाई करने पहुंचे थे।इस दौरान यह घटनाक्रम घटित हुआ और इस घटना में एक ग्रामीण घायल हुआ है।इस पथराव में शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए है।
अवैध उत्खनन रोकने गए प्रशासनिक अधिकारियों के दल और कंजर समुदाय के अवैध उत्खनन कर्ताओं के बीच यह पत्थरबाजी की घटना घटित हुई है। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल को मोहम्मदपुर मछनई में तैनात किया गया है। और अभी भी यहां स्थित गंभीर बनी हुई है।
