अभिभाषक संघ ने मनाया होली मिलन समारोह न्यायाधीश के स्थानांतरण पर दी बिदाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शुजालपुर अभिभाषक संघ ने कल शाम न्यायालय परिसर में होली मिलन समारोह मनाया। जिसमें व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायाधीश गणों के साथ एसडीएम अर्चना कुमारी और बड़ी संख्या में अभिभाषक गण उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में चंदन का तिलक लगाकर और फूलों की होली से वर्षा कर इस होली मिलन समारोह को मनाया गया। इस कार्यक्रम में न्यायाधीश हरीश वानवंशी का स्थानांतरण होने पर उन्हें भी अभिभाषक संघ द्वारा भावभीनी बधाई दी गई। कार्यक्रम में गायक अभिभाषकों ने संगीतमय तराने गाकर इस होली मिलन समारोह में चार चांद लगा दिए। शुजालपुर अभिभाषक संघ द्वारा न्यायाधीश हरीश वानवंशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सहभोज के साथ यह अभिभाषक संघ शुजालपुर का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ।

Exit mobile version