Breaking: मुरैना पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, फैक्ट्री पूरी तरह धराशाई, लोगों के मलबे में दबने की भी खबर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके की खबर आ रही है। ब्लास्ट इतना भयानक था कि फैक्ट्री पूरी तरह से तबाह हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार धमाके के प्रभाव से 4 से 5 मकानों में भी दरारें आई हैं।

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर दमकल ने पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

घटनास्थल पर कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी खबर आ रही है। खबर अपडेट की जा रही है…

Exit mobile version