2 साल के बच्चे का अपहरण की शिकायत:पुलिस बोली मां ने की दूसरी शादी, वही अपने साथ ले गई तो परिवार थाने पहुंचा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के कनाड़िया में 2 साल के बच्चे का अपहरण का मामला सामने आया है। इसमें 1 लाख की फिरौती मांगी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी तो पता चला कि बच्चे के उसकी मां ले गई। जो पहले अपने पति को छोड़कर दोस्त के साथ चली गई थी। कनाड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भूरी टेकरी में रहने वाले एक 2 साल के बच्चा लापता हुआ है। इस मामले में उसके बहन ने बताया कि 1 लाख के लिये किसी ने उन्हें कॉल किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को पता चला कि पूर्व में बच्चे की मां एक व्यक्ति के साथ चली गई थी। बच्चे को उसके परिवार के लोगों ने रख लिया इसके कुछ दिन बाद मां आई और बच्चे को लेकर गुजरात चली गई। पुलिस ने इस मामले में महिला से बात की है। हालांकि अपहरण की फर्जी कहानी को लेकर पुलिस ने परिवार को फटकार लगाई है।

Exit mobile version