✓कुखयात आरोपी हारुन रंगीला छुप कर फरारी काट रहा था ।
✓आरोपी काफी शातिर एवं कुख्यात बदमाश हैं हारून रंगीला रावजी बाजार थाना का आदतन अपराधी हैं इसके विरुद्ध इंदौर शहर के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, अपहरण, बलवा, अवैध हथियार, अवैध वसुली, घर में घुसकर मारपीट करना, धोखाधडी, रास्ता रोककर मारपीट करना जान से मारने की धौस देना, जिलाबदर उल्लघंन करने जैंसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं ।
✓आरोपी की अपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने एवं जनशांति बनाये रखने हेतु जिला कलेक्टर द्वारा की गई N.S.A.की कार्यवाही ।
इंदौर कमिश्नरेट में फरार , N.S.A. जिलाबदर एवं कुख्यात बदमाशों आरोपियों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार फरार , N.S.A. जिलाबदर एवं कुख्यात बदमाशों आरोपियों के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना रावजी बाजार का कुख्यात बदमाश हारुन उर्फ हसन रंगीला क्षेत्र में वारदात करने के लिये घुम रहा हैं तथा जिस पर N.S.A.की कार्यवाही की गई हैं जिसमें वह फरार हैं मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर सूचना पर अपराध शाखा एवं थाना रावजी बाजार की टीमों द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुताबिक योजना के आरोपी (1).हारुन रंगीला उर्फ हसन पिता युसुफ रंगीला निवासी चम्पाबाग इंदौर को पकडा ।
आरोपी काफी शातिर एवं कुख्यात बदमाश हैं हारून रंगीला रावजी बाजार थाना का आदतन अपराधी हैं इसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, अपहरण, बलवा, अवैध हथियार, अवैध वसुली, घर में घुसकर मारपीट करना, धोखाधडी, रास्ता रोककर मारपीट करना जान से मारने की धौस देना, जिलाबदर उल्लघंन जैसं गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं।आरोपी के विरुद्ध थाना रावजी बाजार पर अपराध क्रमांक 383/04 धारा 294,506 भादवि, अपराध क्रमांक 250/05 धारा 452,323,294,506 भादवि, अफ.क्र. 245/06 धारा 324,294,506,34 भादवि, अप.क्र.247/06 धारा 25 आर्म्स एक्ट, अप.क्र.271/06 धारा 341,294,506 भादवि, 90/07 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 144/08 धारा 327,452,294,506,34 भादवि, अप.क्र.167/08 धारा 327,294,506 भादवि , 190/09 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 445/21 धारा 307,323,294,506,34 भादवि, अप.क्र.19/22 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट, अप.क्र.01/23 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि. अप.क्र. 367/23 धारा 327,323,294,506,34 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट, अप.क्र. 368/23 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि., थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर अप.क्र.221/09 धारा 302,326, भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट, थाना अपराध शाखा पर अप.क्र. 467,468, भादवि एंव 66 आई.टी. एक्ट थाना किशनगंज पर अप.क्र. 572/19 धारा 365,386,323,506,149 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के कुल 18 अपराध पंजीबद्ध हैं ।
आरोपी हारुन उर्फ हसन की आपराधिक प्रवृत्ति एवं जनशांति बनाये रखने हेतु जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला इंदौर द्वाराआरोपी के विरुद्ध N.S.A. की कार्यवाही कर आरोपी हारुन को न्यायायिक हिरासत में रखने हेतु वारन्ट जारी किया गया जो वारन्ट जारी होने की दिनांक से ही फरार चल रहा था । आरोपी हारुन के विरुद्ध थाना रावजी बाजार द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
