सुनीता को CM केजरीवाल का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस भेजकर दिया ये निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

Delhi Excise Policy Scam केस में ईडी द्वारा आरोपी बनाए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को शनिवार को हाईकोर्ट से झटका लगा है।

दरअसल सुनीता केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दिल्ली के सीएम केजरीवाल कोर्ट के अंदर जज के सामने अपनी दलीलें रखते सुने जा सकते हैं।

यह वीडियो उस समय का है, जब मार्च में ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और उन्होंने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा था।

कोर्टरूम के अंदर की कार्यवाही का है वीडियो

उसी दिन का एक वीडियो एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया था जिसे सुनीता केजरीवाल ने रीपोस्ट कर दिया था। इसी को लेकर उनके व अन्य लोगों के खिलाफ जनहित याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई थी।

- Advertisement -

इसी याचिका की सुनवाई करते हुए शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनीता केजरीवाल व अन्य को नोटिस भेजकर वीडियो सोशल मीडिया से हटाने को कहा है।

Exit mobile version