श्रावण का यह सोमवार शिव भक्ति से सराबोर रहा जहां विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजनों के साथ ही इंदौर के 15 वी बटालियन के समीप श्री गुटकेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव की भव्य पालकी यात्रा निकाली. यात्रा में कई साधु संतों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी मातृशक्ति शिव भजनों पर अपने आप को थीरकने से रोक नहीं पाई. यात्रा संयोजक धीरज शुक्ला की माने तो भगवान श्री गुटकेश्वर महादेव हर वर्ष श्रावण माह के सोमवार पर अपनी प्रजा को दर्शन देते हैं वहीं आयोजन में पूर्व विधायक व कई लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे और यात्रा की सराहना की.
