शेयर ट्रेडिंग की “इंद्रा सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” के नाम का दुरुपयोग कर ठगी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध पंजीबद्ध ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓शेयर ट्रेडिंग में कई गुना रिटर्न देने के नाम से आरोपियों ने पूरे देशभर में करीब 114 लोगो से 20 करोड़ से अधिक राशि की गई है ठगी।

✓ऑनलाइन ठग गैंग के द्वारा ओरिजनल इंद्रा सिक्योरिटी कंपनी के नाम से फर्जी ऐप वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से आमजन को डाउनलोड करवाते हुए झूठे विश्वास में लेकर की है ठगी।

✓फरियादी इंद्र सिक्योरिटी कंपनी की तरफ से आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धोखाधड़ी कर अवैध लाभ अर्जित करने संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध।

इंदौर पुलिस द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीडिया संबंधित अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अपराध शाखा में इंदौर के इंद्रा सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को तरफ से फरियादी विमलेश अजमेरा के द्वारा लिखित शिकायत की गई थी की उनकी सेबी रजिस्टर्ड इंद्रा सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवं कंपनी के डायरेक्टर नेवी रामावत के नाम व फोटो का दुरुपयोग कर ठग द्वारा व्हाटसप पर फर्जी लिंक के माध्यम से apk software इंस्टॉल करवाकर ठगी की वारदात की जा रही है।

- Advertisement -

जिसमे क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा फरियादी इंद्रा सिक्योरिटी कंपनी की शिकायत जांच करते हुए ज्ञात हुआ की देशभर के विभिन्न राज्यों के करीब 114 आवेदकों से ठग द्वारा फर्जी व्हाट्स ग्रुप में कम्पनी के डायरेक्टर का फर्जी फोटो दिखाते हुए लोगो को IND SES नाम की फर्जी apk ऐप लिंक के माध्यम से डाउनलोड करवाते हुए, शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर कई गुना रिटर्न कमाने का झूठा वादा करके, लोगो से फर्जी बैंक अकाउंट्स में ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट अमाउंट जमा करने के नाम से 20 करोड़ से अधिक राशि प्राप्त कर ठगी की गई है।

जिसपर क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा अपराध धारा 409, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

“साइबर एडवाइजरी”

(1). अच्छे मुनाफे के लालच में शेयर ट्रेडिंग कंपनी के विश्वसनीयता की जांच किए बिना कभी भी इन्वेस्टमेंट न करें।

(2). ट्रेडिंग हेतु “सेबी” द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों एवं नियमों का पूरा ध्यान रखें ।

(3). अपने ट्रेडिंग डीमेट अकाउंट के आईडी –पासवर्ड अनजान व्यक्ति से साझा न करे।

(4). सोशल मीडिया ग्रुप में दिखाए गए लुभावने ऑफर्स के लालच में आकर किसी भी टेलीग्राम, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि में प्राप्त फर्जी लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी लिंक माध्यम से प्राप्त apk software को भी डाउनलोड न करे।

(5). किसी भी तरह से फ्रॉड होने पर तत्काल अपने नजदीकी थाने या पुलिस साइबर सेल से संपर्क करे।

Exit mobile version