बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार भगवा झंडा फहराने वालों पर देशद्रोह के मुकदमे के बाद हिन्दू जागरण मंच ने जलाया बांग्लादेश का झंडा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विगत दिनों बांग्लादेश में 18 हिन्दुओं पर महज भगवा फहराने को लेकर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। जिसमें एक धर्मगुरु भी शामिल थे। हिन्दू धर्म गुरु पर भी कार्यवाही की गई इसके विरोधमें हिन्दू जागरण मंच जिला रामेश्वरम ने इंदौर के कलेक्टर चौराहे पर बांग्लादेश का झंडा जलाया जिसमें बांग्लादेश के मुखिया मुहम्मद यूनुस का फोटो भी जलाया गया है। हिन्दू जागरण मंच के सुमित हार्डिया ने बताया की बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार को लेकर बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज और उसके मुखिया का फोटो जलाया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे।

Exit mobile version