इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में नेमावर ब्रिज के पास एक खेत में दो नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि एक 50 वर्षीय पुरुष की लाश है तो वही एक 35 वर्षीय युवक की लाश है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक खेत में पुलिस को एक लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में जाकर देखा तो वहां एक 50 वर्षीय युवक की नग्न हालत में लाश पड़ी हुई थी जब आसपास तलाशी ली गई तो 100 मीटर की दूरी पर एक 35 वर्षीय युवक की नग्न अवस्था मे पुलिस को लाश मिली मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और ऑफिशियल की टीम को मौके पर बुलवाया हालांकि दोनों मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है दोनों ही शव पर पुलिस को कपड़े नहीं मिले हैं पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है वही दोनों के शव पर चोट के निशान भी पुलिस को मिले हैं अंदेशा यह जताया जा रहा है कि दोनों को कही और मौत के घाट उतारा है उसके बाद यहां फेंका गया है फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोनों की ही शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं
