दिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक मिठाई की दुकान पर दो हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी कर दी. घटना शुक्रवार रात 11 बजे सिंगला स्वीट शॉप के बाहर हुई. इस गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने रंगदारी और उगाही के इरादे से फायरिंग की थी. 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात अचानक दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और दुकान के सामने के शीशे पर गोलियां चलाकर मौके से भाग गए. घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है. 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया का प्रथम दृष्टया मामला जबरन वसूली का लग रहा है. वसूली को लेकर डर फैलाने के चलते हमलावरों ने गोलीबारी की है.

- Advertisement -

मामले में अधिक जानकारी जुटाने और हमलावरों का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर दी गई है. जल्द ही हमलावरों का पता लगा लिया जाएगा और गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा.

मामले के संबंध में अधिक जानकारी जानकारी जांच के बाद आगे साझा की जाएगी. आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब हमलावरों ने फायरिंग की है. इससे पहले भी कुछ हमलावरों ने इलाके में स्थित एक शॉप में गोलीबारी कर दी थी. 

Exit mobile version