नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली समेत देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। छात्रों की मांग है कि नीट का एग्जाम दोबारा से कराया जाए। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भी केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैआम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि नीट एग्जाम में हुए घोटाले के खिलाफ जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल शुरू हो चुका है। आप ने कहा कि देश के भविष्य युवाओं के साथ अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
