दिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजधानी दिल्ली की तिहाड़ के नौ नंबर जेल में हत्या के मामले में बंद एक कैदी पर शुक्रवार को कुछ कैदियों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल कैदी को डीडीयू अस्पताल में ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।घायल कैदी के बयान पर हरिनगर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है। पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हमला करने वाले बदमाशों की पहचान में जुटी है।

Exit mobile version