धोखाधड़ी के मामले में तीन वर्षों से सेंट्रल जेल में बंद तीन नाइजीरियन ठग को शनिवार को कोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने तीनों को ग्रामीण क्षेत्र में होल्डिंग सेंटर में रखा है। विदेश भेजने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक तीनों को अस्थायी सेंटर में ही रहना पड़ेगा। जेल अधीक्षक अलका सोनकर के मुताबिक आरोपित फौजी, सैंडे और एक अन्य को आनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा था। तीन साल से जेल में बंद कैदियों को शनिवार को कोर्ट ने जमानत दे दी।
