इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में अनाज व्यवसायी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। स्वजन ने कहा कि कर्ज के कारण जान दी है। पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय अजय पुत्र रामकिशन वर्मा अनाज का व्यवसाय करते थे। गुरुवार रात अजय ने जहर खा लिया। घर जाकर मां से कहा कि अब वह जा रहा है। अजय को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। अजय पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था।
