उज्जैन का पटवारी रेप केस में फंसा:पत्नी की सहेली ने ही लगाया नशा देकर शोषण करने ओर ब्लैकमेल का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

उज्जैन का पटवारी रेप केस में फंसा:पत्नी की सहेली ने ही लगाया नशा देकर शोषण करने ओर ब्लैकमेल का आरोप
इंदौर के राजेन्द्र नगर में उज्जैन के एक पटवारी के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज किया गया है। रेप का आरोप लगाने वाली पटवारी की पत्नी की ही सहेली है। जो उनके घर पर आती जाती थी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
राजेन्द्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 32 साल की महिला की शिकायत पर पुलिस ने उज्जैन के पटवारी दुष्यंत वर्मा पर रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने नशा देकर उसका फोटो खीचें इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देते हुए। फ्लैट पर ले जाकर रेप किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी 3 साल पहले दुष्यंत की पत्नी से पहचान हुई। दोनेा की आपस में बातचीत होने लगी। दुष्यंत तब उज्जैन में पटवारी का काम देख रहे थे। वह उज्जैन में रहते थे। यहां पत्नी और बेटी रहती थी। दोनो की मोबाइल पर होती थी। अच्छी दोस्ती के चलते घर आना जाना शुरू हाे गया। 21 मार्च के दिन दुष्यंत के घर उसकी पत्नी का पूछने पहुंची तब दुष्यंत वही था। पत्नी का पूछा तो कहां अदंर ही है। जब पीड़िता अंदर गई तो दुष्यंत ने कहां कि वह नहा रही है। उसे बैठने के लिये कहां और चाय लाने की बात की। इसके बाद दुष्यंत ने जो चाय पिलाई उससे चक्कर से आए। बेडरूम में इस दौरान दुष्यंत ने कुछ फाेटो खींच लिये। इसके बाद घर चली गई। बाद में दुष्यंत का वॉट्सएप पर कॉल आया। उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी और बातचीत करने लगा। हर बार धमकी देकर कॉल करने के लिये कहता। 3 जून 2024 को दुष्यंत ने कॉल किया और मल्टी के नीचे आने के लिये कह दिया। इसके बाद कार से शिवसिटी लेकर गया। रास्ते में पीने का पानी दिया जिसमें नींद सी आने लगी। इसके बाद फ्लैट में ले जाकर जबदस्ती करने लगा। उसे रोका तो कहां कि पति को सब बता दूंगा कि मेरे पास फोटो है मर्जी से यहां तक आई हो। इसके बाद डरा धमकाकर वहां रेप किया। इसके बाद दुष्यंत और ब्लैकमेल करने लगा। पति को लेकर भी जान से मारने की धमकी दी। उसकी धमकियों से परेशान होकर पति और परिवार को पूरी घटना बताई।

Exit mobile version