आरटीओ का चेकिंग अभियान:3 स्कूली वाहन जब्त, 10 बसों के चालान बनाए, 63 हजार जुर्माना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परिवहन विभाग ने अलग-अलग रूट पर चेकिंग अभियान चलाया। 50 से ज्यादा यात्री बस, स्कूल बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान तीन स्कूली वैन को जब्त किया गया। यह बिना दस्तावेज के संचालित हो रही थीं। इसके अलावा 10 वाहनों पर कार्रवाई की गई। आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। इसमें वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। 10 बसों पर भी परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर 63 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

Exit mobile version