ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन सिंधिया ने युवाओं व राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए नई कोशिश MPL-2024 के रूप में की है। MPL-2024 सिंधिया कप शनिवार (15 जून ) से 23 जून के बीच ग्वालियर के शंकरपुर स्थित नए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को इस MPL-2024 का सहित नए क्रिकेट स्टेडियम का शुभारंभ प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों से होने जा रहा है। GDCA के उपाध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश लीग उनके दादा माधवराव सिंधिया का सपना था।
