अवैध हथियार के साथ एक आरोपी थाना क्राइम ब्रांच एवं थाना परदेशीपुरा की संयुक्त कार्रवाई में धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

✓आरोपी से 01 पिस्टल मय मैग्जिन बरामद।

✓आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया पर पर पोस्ट करने सहित लोगो में डर बनाने/धमकाने की नियत से खरीदी थी पिस्टल।

इंदौर – शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों संबंधी, फरार उद्घोषित इनामी आरोपियों, संपत्ति संबंधी अपराधो एंव शरीर संबंधी अपराधो में आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस थाना क्राइम ब्रांच एवं थाना परदेशी पूरा की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई का मुखबिर सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे अपना नाम पता पूछते आरोपी ने अपना नाम (1).मुकुल पिता सुनील चौधरी उम्र 19 साल निवासी जनता क्वार्टर इंदौर होना बताया जिसके क़ब्ज़े से एक पिस्टल मय मेग्जिन ज़ब्त किया गया

आरोपी से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया पर रिलीज़ बनाने एवं दोस्तों के बीच पोस्ट करने हेतु पिस्टल ख़रीदी थी बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना परदेशीपूरा के द्वारा की जा रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version