हिंदी ग्लोबल सिंगापुर संस्था द्वारा दो दिवसीय साहित्य संगोष्ठी संपन्न

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

पूजा शर्मा✍🏻 – हिंदी के विकास को लेकर प्रवासी साहित्यकार निरंतर प्रयासरत हैं , हाल ही में सिंगापुर में हिंदी ग्लोबल सिंगापुर संस्था द्वारा अंतराष्टीय संगोष्ठी का अयोजन किया गया l

इस कार्यक्रम में इंदौर शहर की शुभ संकल्प संस्था भी आमन्त्रित थी , शुभ संकल्प समूह की निर्देशिका डॉ सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि सिंगापुर में हिंदी ग्लोबल सिंगापुर संस्था हिंदी विकास के लिए सतत प्रयासरत हैं , यह संगोष्ठी दो दिवसीय थी , तथा सिंगापुर में हिंदी ग्लोबल सिंगापुर संस्था की मुख्य कार्यक्रम अधिकारी सिंगापुर निवासी ममता हिंदी रही है जिन्होने प्रथम दिन कृत्रिम बुद्धिमता और हिंदी की दुनिया के जाने माने विद्वान ऊमापती दीक्षित जी , डॉ सुनिता श्रीवास्तव जी, डॉ अलका भार्गव जी और केशव राय जी को सुनिए ए आई , विविधता एवं समावेशन और सतत विकास के विषय पर ग्लोबल हिंदी उत्कृष्टता सम्मेलन में 28 सितम्बर, मरीना बे सैंड्स एक्सपो, लोटस रूम, चौथे तल पर अयोजित किया गया इस कार्यक्रम में सिंगापुर में भारत की उप उच्चायुक्त सुश्री पूजा टिल्लू ने सम्मानित अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति के साथ वैश्विक हिंदी उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन की शोभा बढ़ाई।

उन्होंने हिंदी दिवस समारोह के अवसर पर अपना संदेश साझा किया तथा श्री नील पारेख, मनोनीत संसद सदस्य और सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष, ने ग्लोबल हिंदी उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन में भाग लिया और अपने विचार साझा किए कि कैसे हिंदी भारतीय अवसरों को नेविगेट करने और भारत से व्यवसायों के बीच बेहतर जुड़ाव को सक्षम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कौशल है।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम में इंदौर भारत से डॉ अलका भार्गव तथा डॉ सुनीता श्रीवास्तव इंदौर को भी सम्मानित किया गया , इस कार्यक्रम में आराधना श्रीवास्तव, रत्नेश पाण्डेय, अभिनव मिश्र, गौरव उपाध्याय, केशव राय , उमापति दिक्षित , राजेश उपाध्यय , मयूर सिंह, डॉ सूर्यवंशी, हिमाशु पारिख , पवन सिन्हा आदि वक्ताओ ने अपने विचार प्रस्तुत किए , इस अवसर पर सिंगापुर के अयाज डांस अकादमी ने बहुत सुन्दर प्रस्तुती दी है l

प्रेरणा दत्ता , प्राया डांस अकादमी और कथाकार की संस्थापक ,एक निपुण कथक नर्तकी जिनकी ऊर्जावान उपस्थिति उनके दर्शकों पर एक अद्भुत प्रभाव छोड़ती है।
अपनी कथाकार समूह के अयाना दत्ता और रूबी माथुर ने अपनी प्रस्तुती से सभी का मन मोह लिया ,
संस्कृत भाषा को लेकर बच्चों ने भाषा जागृति के लिए एक पाठ चिंतन के लिए छोड़ दिया प्रथम सत्र में अराधना झा नवोदित साहित्यकार आराधना झा तथा दूसरे सत्र में वरिष्ठ सदस्य चित्रा गुप्ता ने अपने कुशल संचालन से सभी का मन मोह लिया ।

इस कार्यक्रम में सिंगापुर के अतिरिक्त देश विदेश के कई साहित्यकारों ने शिरकत कर सभी प्रमुख तथ्यों पर विचार विमर्श कियाl
आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संचालक ममता हिंदी ने किया ।

Exit mobile version