✓आरोपी थाना द्वारिकापुरी क्षेत्र का है लिस्टेड गुंडा ।
✓आरोपी के विरूद्ध इंदौर शहर में कई थानो पर अवैध हथियार, अवैध वसुली, मारपीट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी ,बलवा आदि के कुल 11 अपराध है पंजीबद्ध ।
✓आरोपी इंदौर शहर में अलग अलग स्थानो पर छिपकर काट रहा था फरारी।
इंदौर - शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में फरार उदघोषित इनामी आरोपियों, संपत्ति संबंधी अपराधो एंव शरीर संबंधी अपराधो में आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना तुकोगंज के हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की थाना तुकोगंज इंदौर के अपराध धारा 307, 323, 294, 506, 34 भादवि में फरार आरोपियो की जानकारी प्राप्त हुई । मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना तुकोगंज की संयुक्त टीमों ने कार्यवाही कर मुताबिक योजना के घेराबंदी कर फरार आरोपी (1). मोनु उर्फ अल्पेश पिता रामचंद्र चौरसिया उम्र 32 साल निवासी द्वारिकापुरी इंदौर को पकडा ।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी मोनु उर्फ अल्पेश व उसके साथियो ने फरियादी (अल्पेश की पत्नि) को जान से मारने की नियत से हमला किया था ।आरोपी मोनु उर्फ अल्पेश चौरसिया थाना द्वारिकापुरी क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा है जिसके विरुद्ध इंदौर शहर में कई थानो पर मारपीट, अवैध वसुली, अवैध हथियार, हत्या का प्रयास जैसे 11 गंभीर अपराध पंजीबद्ध है ।
*आरोपी थाना तुकोगंज में अपराध कायम होने के दिनांक से ही फरार चल रहा था, जो काफी समय तक पुलिस की पकड़ में न आने से पुलिस उपायुक्त इंदौर जोन 03 के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रू. के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। आरोपी को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना तुकोगंज के द्वारा की जा रही है।*
