सिरोंज पहुंचे जीतू पटवारी,जमकर बरसे भाजपा सरकार पर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सिरोंज बस स्टैंड पर सागर लोक सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी चंदभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा के पक्ष में कांग्रेस की आमसभा आयोजित हुई।इसमें पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी,पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव,पूर्व विधायक कुणाल चौधरी एवं कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए और सभा को संबोधित किया।आम सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी के वादे जनता को याद दिलाए।पटवारी ने कहा की मोदी सरकार ने जनता से वादे कर धोका दिया हे मोदी सरकार में महंगाई कम होने की जगह चरम सीमा तक पहुंच गई,युवाओं को रोजगार मिलने जगह बेरोजगारी और बड़ गई किसान की आए दोगोनी होने की जगह किसानों की परेशानियां और बड़ गई पीएम मोदी ने अपने दस साल के कार्यकाल में देश के 84 प्रतिशत किसानों को कर्जदार बना दिया पीएम मोदी सबका साथ और सबके विकास का दावा करते थे परंतु उन्होंने ने देश की जनता के भरोसे का गलत फायदा उठाया।

Exit mobile version