विधानसभा में एलजी के पत्र के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास, AAP बोली- उनकी भाषा BJP एजेंट जैसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उपराज्यपाल की ओर से दिल्ली जल बोर्ड की बिल माफ करने की योजना के संबंध में लिखे गए पत्र को लेकर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायको ने सवाल खड़ा किया उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल की भाषा पूरी तरह बीजेपी एजेंट के तौर पर लग रही है।

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि एलजी विधानसभा के अधिकारों का भी हनन कर रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा में उपराज्यपाल के पत्र के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास हो गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जल बोर्ड की योजना के संबंध में विधानसभा में पास हुए प्रस्ताव में उपराज्यपाल की निंदा नहीं की गई थी बल्कि भाजपा पर आरोप लगाए थे। इस कारण उपराज्यपाल को यह पत्र नहीं लिखना चाहिए था। 

- Advertisement -
Exit mobile version