वाहन चालक की शिकायत पर ट्रैफिक सूबेदार ने पकड़ी फर्जी नंबर प्लेट लगी आयशर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • असली वाहन मालिक के बन चुके थे कई ई चालान
  • राजेन्द्र नगर पुलिस के सुपुर्द किया

दिनांक 24 2 2024 को ट्रैफिक सूबेदार सुमित बिलोनिया को फरियादी द्वारा फोन पर शिकायत की गई की मेरे ट्रक का जो नंबर है वह अन्य दूसरे आयशर पर इस्तेमाल किया जा रहा है , एवं राजस्थान में मेरे कई ई चालान बन चुके हैं और मेरा टोल काटा जा रहा है जिसकी शिकायत फरियादी अपने गृह थाना जिला बड़वानी थाना टिकरी में कर चुका है एवं आज दिनांक फरियादी द्वारा हमें फोन से सूचना कर बताया गया कि उक्त ट्रक चोइथराम मंडी मैं खड़ा होकर लहसुन भरवा रहा है क्योंकि फरियादी भी चोइथराम मंडी में खड़ा था जिसकी सूचना पर मैं सूबेदार सुमित बिलोनिया प्रधान आरक्षक 817 संजय तोमर एवं आरक्षक 3608 विजय चोइथराम मंडी में गेट नंबर 2 के पास खड़े ऐसा ट्रक के दस्तावेज वाहन चालक से मांगे गए तो वाहन चालक कमल पिता चैन सिंह ग्राम डोर खेड़ी थाना कन्नड़ जिला आगर मालवा द्वारा ट्रक के दस्तावेज गलत प्रस्तुत किया एवं ट्रक के चेचिस नंबर द्वारा जानकारी निकालने पर ट्रक अन्य नंबर से रजिस्टर्ड पाया एवं फरियादी के समक्ष दस्तावेज चेक कर आरोपी को थाना राजेंद्र नगर की बीट चोइथराम मंडी के सुपुर्द कर थाना प्रभारी राजेंद्र नगर को अवगत कराया गया

Exit mobile version