लिफ्ट के डक्ट में गिरा डेढ़ साल का मासूम:बड़े भाई के साथ खेलने के दौरान हो गया था लापता

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर के लसूडिया में एक हादसे में डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह बडे भाई के साथ खेलते हुए गड्‌ढे में जा गिरा। पिता जब वापस आए तो बच्चा नही दिखा। बाद में उसे ढूंढा तो वह लिफ्ट के डक में गिरा हुआ था। जहां पानी भरे होने से डूबने से उसकी मौत हो गई। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक डेढ़ साल के रियान्श पुत्र विशाल पटेल निवासी ग्राम भगवानपुरा जिला खण्डवा की द एड्रेस टाऊनशीप निपानिया में हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह लिफ्ट के डक में परिवार को मृत अवस्था में पड़े मिला। देर शाम परिवार के लोग उसे ढूंढ रहे थे। तब उन्हें जानकारी लगी। पिता ने पुलिस को बताया कि पिता शिवालय इंटरप्राइजेस में चौकीदारी करते है। उनकी पत्नी शाम करीब साढ़े छह बजे के लगभग 6 साल के बेटे शिवा और रियांश को छोड़कर खाना बनाने लगी। तब विशाल एटीएम पर रूपए निकालने गए हुए थे। इस दौरान बच्चे खेलते हुए बाहर आए। वापस आए तो बड़े बेटे शिवा से रियान्श को लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि यही खेल रहा था। उसे नही पता। इसके बाद रिश्तेदारों के साथ आसपास ढूंढा। जिसमें वह गड्‌ढे में पड़ा था। यहां से उसे निकालकर बाम्बे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के मुताबिक वह परिवार के साथ मार्केट जाने के लिये एटीएम पर गए थे। इसके पहले ही हादसा हो गया।

Exit mobile version