रिसॉर्ट में वारदात के पहले पकड़ाए 5 बदमाश:पुलिस को देखकर भागने में हाथ-पैर टूटे; हथियार मिले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधी नगर पुलिस ने 5 बदमाशों को पकड़ा है। आरोपी एक रिसॉर्ट में वारदात करने वाले थे। उसके पहले ही पुलिस की टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से औजार और हथियार मिले है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि भागने के दौरान बदमाशों के हाथ-पैर टूट गए।
आरोपियों के रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
गांधी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ाए बदमाशों के नाम विशाल पुत्र करण सिंह सोलंकी निवासी 15 बटालियन के पास,गोकुल पुत्र अंतर सिंह निवासी बिसनावदा,पवन पुत्र जमा सिंह मंडलोई विसनावदा,आयुष पुत्र सुरेश चौधरी और शुभम पुत्र महेश गुनावा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी इलाके के ड्रीम वर्ल्ड रिसॉर्ट में चोरी करने के लिये गौशाला वाले रोड पर बैठे थे। रात में पुलिस यहां गश्त करते हुए पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगेे। आरोपियों के पास से चेकिंग में टॉमी, एक चाकू, सरिया मिले है। आरोपियों को जब थाने लेकर आया गया तो उन्होंने बताया कि वह इलाके में चोरी करने वाले थे, जिसके बाद पुलिस अब इनके रिकार्ड खंगाल रही है।

TAGGED:
Exit mobile version