राम मंदिर अयोध्या में पूजित पीले चावलों से घर-घर निमंत्रण देने का महाअभियान शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। इसके साथ मंदिर के द्वार सभी राम भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।

इंदौर। विश्व हिंदू परिषद द्वारा अयोध्या में प्रतिष्ठित होने वाले रामलला के दर्शन के लिए सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके आमंत्रण की शुरुआत सुखलिया और गौरीनगर क्षेत्र से की गई। प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि अयोध्या में प्रतिष्ठित हो रहे राम सबके हैं, इसलिए कोई घर न छूटे सभी को राम मंदिर पूजित पीले चावल से निमंत्रण दिया जा रहा है।
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। इसके साथ मंदिर के द्वार सभी राम भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। संपूर्ण विश्व के करोड़ों राम भक्त दर्शन करने के लिए ललायित है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा इंदौर में अयोध्या राम मंदिर द्वारा पूजित पीले चावलों, आमंत्रण पत्र और रामजी का चित्र घर-घर देने का अभियान का शुभारंभ किया।

विहिप के कार्यकर्ताओं ने परिवारों में निमंत्रण देते समय आग्रह किया कि 22 जनवरी को जब अयोध्या में भगवान राम लाल के मंदिर में जब प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा होगा, उसे समय सभी अपने मोहल्ले एवं ग्राम को अयोध्या की तरह सजाना है और अपने क्षेत्र के मंदिर में सामूहिक रूप से भजन कीर्तन और आरती करते हुए महोत्सव मानना है।
आमंत्रण का वितरण विभाग के संगठन मंत्री अभिषेक उदेनिया, सामाजिक समरसता के प्रांत संयोजक मुकेश चौधरी, रवि चौकसे, मनोज यादव, अरुणा नायडू, आकाश हेडवे, बबलू साहू, योगेश प्रजापत किया जा रहा है।

Exit mobile version