रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी हो सकती है. सुबह से लेकर दोपहर ढाई बजे तक देशभर में सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेज में आधे दिन की छुट्टी की संभावना है. इसमें केंद्र सरकार के कार्यालय और स्कूल आदि शामिल हैं. ऐसा इसलिए ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकें.  पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से राम मंदिर को लेकर फ़ीडबैक लिया है.

मंत्रियों को दिए गए हैं ये निर्देश
बता दें कि मंत्रियों से कहा गया कि वे 22 जनवरी को अपने घरों में ही दीपक जलाएं और गरीबों को खाना खिलाएं. दीपावली जैसा उत्सव मनाने को कहा गया है. 22 जनवरी के बाद अपने अपने संसदीय क्षेत्रों के लोगों को अयोध्या के लिए ट्रेनों में रवाना करने के लिए भी कहा गया है. इसकी पूरी व्यवस्थान देखने और खुद भी ट्रेन में उनके साथ अयोध्या जाने के निर्देश दिए गए हैं.  पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सादगी से यह सब करना है ताकि  सौहार्द तथा सद्भाव बना रहे.

Exit mobile version