✓आरोपी के द्वारा थाना बाणगंगा क्षेत्र के मरिमाता चौराहे के पास से दोपहर के समय पीछा कर फरियादी के हाथो से झपट्टा मारकर दिया था मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम ।
✓आदतन आरोपी के विरुद्ध लूट जैसा गंभीर अपराध हो चुका है पंजीबद्ध।
✓आरोपी 10 फेल है, और नसे का आदि होकर, नशे की लत पूरी करने के लिया, करता था मोबाइल स्नैचिंग।
✓आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ 01मोबाइल सहित अन्य 02 मोबाइल और बरामद ।
✓आरोपी के कब्जे से मिले अन्य मोबाइल के संबंध में पूछताछ की जा रही है अन्य घटना के खुले की है संभावना।
इंदौर- इंदौर शहर में चोरी, नकबजनी लूट, डकैती आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट , चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। इसी कड़ी मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की चोरी के मोबाइल सस्ते दामों पर बेचने की फिरात में एक व्यक्ति घूम रहा है जिसपर मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच व थाना बाणगंगा टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में आरोपी को घेराबंदी कर पकडा, जिन्होंने नाम पता पूछने नाम आरोपी (1).अभिषेक पिता गोपाल बिसे निवासी स्कीम न. 78 लसूडिया, इंदौर के होना बताया । आरोपियों के पास से 03 मिले, उक्त मोबाइल के संबंध मे बिल पूछते नही होना बताया।
आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बाणगंगा क्षेत्र के मरीमता पर स्थित परशुराम भगवान की मूर्ति के पास ही महिला स्टूडेंट फरियादी अपनी बहन के साथ जा रही थी तभी मौका पाकर फरियादी के हाथो से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके संबंध में फरियादी के द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बाणगंगा पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था
आरोपी के कब्जे से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का मशरूका बरामदगी सहित अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना बाणगंगा पुलिस के द्वार की जा रही है तथा मोबाईल स्नेचिंग की अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
