मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान (Soni razdan) के बर्थ डे डिनर के लिए आलिया भट्ट और रणबीर को एक साथ देखा गया। इस वीडियो में रणबीर को पैप्स के ऊपर गुस्सा करते देखा जा सकता है।
दरअसल, रणबीर और आलिया अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे होते हैं कि तभी सभी पैप्स उनके आसपास आ जाते हैं। ऐसे में रणबीर को गुस्सा होते देखा जा सकता है।
क्या है रणबीर और आलिया का वीडियो
दरअसल, रणबीर और आलिया अपनी कार की ओर बढ़ रहे होते हैं कि तभी कुछ पैप्स को उनकी कार के दरवाजे के पास खड़ा देखा जा सकता है। ऐसे में रणबीर गुस्सा हो जाते हैं। वो गुस्से में पूछते हैं कर क्या रहे हो आप लोग? क्या कर रहे हो? इसके बाद, रणबीर किसी एक पैप को कार के दरवाजे के पास से हटाने के लिए उनका हाथ पकड़ते हैं और कहते हैं गेट आउट।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स
रणबीर की इस वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। वीडियो पर कमेंट कर कुछ लोग पैप्स को गलत बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि रणबीर कपूर काफी रूड हो गए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने पैप्स की गलती को बताते हुए लिखा- यार, आप लोग उनके चेहरे में घुसे जा रहे हो। हमने देखा है उन्हें, हमें पता है वो कैसे दिखते हैं। हमें उनके जीवन की हर छोटी-छोटी अपडेट नहीं लेनी है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अपनी पत्नी के लिए इतना प्रोटेक्ट कोई भी होगा। पैप्स लोगों को काफी परेशान करते हैं।
कुछ लोग जहां पैप्स की गलती दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग रणबीर को गलत बता रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा फिल्म होती है तो मीडिया से चिपक कर रहता है। और अब देखो। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि एनिमल फिल्म के बाद रणबीर कुछ ज्यादा ही अपने आप को बनने लगे हैं।
