महू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर की सेक्टर एक थाना पुलिस ने करीब 55 अपराधों में लिप्त मादक पदार्थ तस्कर व 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर के मुताबिक, राहुल वर्मा उर्फ तिजोरी खटीक (48 वर्ष) राज मोहल्ला महू का रहने वाला है। इसके ऊपर धार जिला पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। इस पर अलग-अलग थानों में 55 केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, यह पिछले महीने पीथमपुर में अवैध मादक पदार्थों की कार्रवाई का सरगना भी है। गुरुवार सुबह राहुल अकोलिया चौराहे पर दिखा था। पुलिस को इसकी सूचना मुखबिर से मिली। इसके बाद पुलिस ने बताए स्थान पर घेराबंदी कर राहुल उर्फ तिजोरी को गिरफ्तार कर लिया। उसे दोपहर में धार की अदालत में पेश किया जाएगा।

TAGGED:
Exit mobile version