महाराष्ट्र में एक चरण में और झारखंड में दो चरणों में मतदान, दोनों राज्यों में 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

By Abhishek Raghuvanshi
0 Min Read

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया।महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। झारखंड में 2 चरणों में मतदान होगा।पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नंवबर को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह जानकारी दी। यहां भी 23 नवंबर को ही मतगणना होगी।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5जनवरी को खत्म होगा। महाराष्ट्र में 288 तो झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं।2019 में महाराष्ट्र में 1 चरण में जबकि झारखंड में 5 चरण में चुनाव हुए थे।

Exit mobile version