आजमी ने कांग्रेस का हवाला देते हुए कहा, उन्होंने हरियाणा में (सपा के साथ) गठबंधन नहीं किया और हार गए। हमें लगा कि वे सबक सीखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस रा अपने दम पर काम नहीं कर सकता और उसे हर बार निर्णय लेने के लिए दिल्ली भागना पड़ता है।
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी को केवल दो विधानसभा सीटें आवंटित किए जाने से नाराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसने हरियाणा में अपनी हार से कोई सबक नहीं सीखा है। आजमी ने कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) को एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए था, लेकिन उसने सपा नेताओं को बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्हें लगता है कि उनके बल पर चुनाव जीता जा सकता है और हमारी (सपा की) कोई जरूरत नहीं है।’’
