नौलखी धाम बेतवा घाट पर चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कार्यक्रम में भक्ति गंगा में डुबकी लगाने पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु। श्रीवाल्मीकि राम कथा के आयोजन में लाखों श्रद्धालु कथा का श्रवण कर रहे हैं।कार्यक्रम में दूर-दूर से साधु संत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। शहर के अतिरिक्त क्षेत्र से भी लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं।राम कथा के अलावा रात्रि में रामलीला का भी आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में प्रतिदिन निशुल्क भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।
